मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

UGC रेगुलेशन एक्ट-2026 के विरोध में 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण यात्रा, 23 अगस्त को दिल्ली में महापंचायत

August 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। UGC रेगुलेशन एक्ट-2026 की कथित विसंगतियों के विरोध में समस्त सवर्ण समाज की ओर से 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। इस अभियान का समापन 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित “UGC रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत” के रूप में होगा। आयोजकों ने महापंचायत में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है।
UGC रेगुलेशन एक्ट-2026 को लेकर समस्त सवर्ण समाज की ओर से राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बरेली पहुंचे डॉ. राज शेखावत, पूर्व-BSF, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय करणी सेना एवं अखंड करणी पार्टी ने प्रेस वार्ता कर अभियान की जानकारी दी।आयोजकों के मुताबिक करीब 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों और जिलों से होकर गुजर रही है। यात्रा के दौरान पंचायत, सम्मेलन, जनसंवाद, प्रेस वार्ता और सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित कर UGC रेगुलेशन-2026 से जुड़े मुद्दों और कथित विसंगतियों के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है।आयोजकों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और आम नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना तथा लोकतांत्रिक तरीके से जनमत तैयार करना है। अभियान का संदेश “जन-जन तक संवाद, शिक्षा में न्याय और समान अवसर की मांग” रखा गया है।
23 अगस्त को दिल्ली में महापंचायत:23 अगस्त को नई दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में दोपहर 1:15 बजे “UGC रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत” आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार इसमें देशभर से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।आयोजकों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से महापंचायत में सहभागिता की अपील की है। डॉ. राज शेखावत ने कहा कि UGC रेगुलेशन एक्ट-2026 को लेकर समाज के बीच लगातार संवाद और जनजागरण किया जा रहा है।फिलहाल 23 अगस्त को होने वाली महापंचायत को लेकर आयोजकों ने व्यापक जनभागीदारी का आह्वान किया है। अब देखना होगा कि UGC रेगुलेशन एक्ट-2026 को लेकर उठाई जा रही इन मांगों पर सरकार और संबंधित प्राधिकरण की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights