मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

जे.एस. पीजी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,विभिन्न कार्यक्रम हुए

August 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जे.एस. (पीजी) कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत ग्राम झंडपुर में निकाली गई तिरंगा रैली से हुआ। रैली में महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।समारोह के मुख्य अतिथि महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के विधि विभाग के डॉ. अरुण प्रकाश सिंह रहे। मुख्य अतिथि डॉ. अरुण प्रकाश सिंह एवं महाविद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान एवं झंडा गीत प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की।इसके उपरांत महाविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों में मिस रितु दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने समारोह में विशेष उत्साह और उमंग का वातावरण बना दिया। दर्शकों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निशि अवस्थी, कॉलेज निदेशक विकास यादव सहित डॉ. अंशुमान गुप्ता, आकाश कुमार, योगेंद्र कुमार, अजयपाल सिंह, निखिल कुमार, रिंकू उपाध्याय, उमरा खान, सना खान, रोहित सैनी, रंजना बघेल, छविराम सिंह, पूजा सक्सेना, प्रेमपाल शर्मा, सुधीर यादव, फिरदौस बी., संजीव भारद्वाज, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार भास्कर सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन राहुल कुमार ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न चरणों को व्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रभक्ति एवं विद्यार्थियों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।समारोह के समापन अवसर पर ‘विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान से संबंधित नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights