नरौरा का डिस्चार्ज 82.330 क्यूसेक, कछला में मीटर गेज 162.25 मीटर
सहसवान। गुरुवार को नरौरा बैराज से गंगा में छोडे जाने वाले पानी की मात्रा और कम हो गई। कछला में भी मीटर गेज घट कर 162.30 मीटर पर आ गया। इसके चलते गंगा का जलस्तर और घट गया लेकिन डूब क्षेत्र में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बसौलिया के पास कटान की गति कुछ धीमी हो गई है लेकिन जलस्तर और घटने पर कटान की आशंका जताई जा रही है। जलस्तर में कमी आने के बाबजूद डूब क्षेत्र में स्थित वीर सहाय नगला, भमरौलिया, परशुराम नगला, खागी नगला आदि गांवों के आसपास अब भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बिजनौर और हरिद्धार से गंगा में छोडे जाने वाले पानी की मात्रा में भी गिरावट आई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक दो दिन में गंगा का जलस्तर और कम हो जाएगा और फिलहाल बाढ का संकट टल जाएगा। हालांकि उमस भरी गर्मी से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।