श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया

WhatsApp Image 2026-01-23 at 4.35.04 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दिन मां सरस्वती जी का जन्म हुआ था इसलिए उनके जन्म के रूप में इस उत्सव को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं, इसे ऋषि बसंत पंचमी और श्री पंचमी भी कहा जाता है। सरस्वती देवी विद्या की देवी है इसलिए यह विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन हैं। विद्यालय के सभी बच्चे पीले रंग के कपड़े पहनकर आए और इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण किया। इसके उपरांत कक्षा 8th की अर्पिता ने सरस्वती मां के आगे उनकी वंदना की व कक्षा 8th की अन्वी, कक्षा 7th की आराध्य श्रीवास्तव कक्षा 6th की हिमांशी व अवनी गुप्ता ने भी अपने विचार कविता व भाषण द्वारा व्यक्त किए। इसके बाद कक्षा 6th की राशि व उन्नति ने आयो रे शुभ दिन आयो रे गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया व कक्षा 8th की परिधि ने ऋतु बसंत की गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय की शिक्षिकाएं सरला यादव व कुमारी आकांक्षा केवट ने भी कविता व भाषण द्वारा अपने विचार व्यक्त किए। इसके उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम अग्रवाल जी ने बच्चों को बसंत पंचमी के बारे में अवगत कराया। विद्यालय की उपाध्यक्ष वीना कोचर एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह जी ने आज के इस पावन पर्व पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय की अध्यक्ष रजनी अनेजा द्वारा सभी को बधाई दी गई। प्रोग्राम का संचालन कुमारी सावली शर्मा व कुमारी परमीत कौर के द्वारा किया गया। अंत में प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर राजेंद्र अनेजा, मंजीत सिंह , रणजीत सिंह ,संजय मलिक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights