बरेली। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में आज मां सरस्वती का प्रकट उत्सव बसंत पंचमी बहुत धूमधाम से विद्यालय परिसर में प्रातः काल हनुमान जी महाराज के सुंदरकांड के साथ प्रारंभ होकर मां शारदे के यज्ञ के साथ संपन्न हुआ, यज्ञ के यजमान सुनील कुमार सिंह सपत्नीक रहे, तत्पश्चात उपनयन संस्कार विद्यारंभ संस्कार छोटे भैया बहनों का जो ढाई से 3 वर्ष के आयु के थे उनका मां सरस्वती का पूजन कर पाटी पूजन कराया गया विद्यालय के सभी भैया बहनों ने मां सरस्वती का यज्ञ में आहुति देकर पूजन किया। यज्ञ के पुरोहित आचार्य राजेश कुमार शर्मा रहे विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रबंधक दिनेश मलिक सहित पूरी प्रबंध समिति यज्ञ में सम्मिलित रही कार्यक्रम के उपरांत कुटुंब प्रबोधन का एक कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें प्रबंध समिति एवं आचार्य परिवार सम्मिलित हुआ।इस अवसर पर प्रशांत सिंह, संजीव उपाध्याय, सतीश शर्मा, रामेश्वर सिंह, आसाराम गंगवार, रामकिशोर श्रीवास्तव, ऋषभ मिश्रा, अलका नवीन, नीलम मिश्रा, वंशिका मिश्रा, प्रियंका यादव सहित संपूर्ण आचार्य परिवार ने व्यवस्था में सहयोग किया।