अंबियापुर में 11देव प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर में नव निर्मित महामृत्युंजय शिव मंदिर में आज शुक्रवार की मां दुर्गा समेत 11 देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा भक्तों ने धूमधाम से कराई। प्राण प्रतिष्ठा से पहले मुन्नालाल शर्मा ने मंत्रोंच्चार के हवन-यज्ञ कराया। हवन-यज्ञ के बाद सभी प्रतिमाओं का जलाभिषेक कराया गया। इसके बाद की महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर गांव में कलश यात्रा निकाली। साथ ही ग्रामीणों ने सभी प्रतिमाओं को टैक्टर-ट्रॉली से गांव भ्रमण कराया। इस मौके पर मन्दिर के महंत गिरधारी लाल शर्मा, शिवम उपाध्याय, प्रशान्त जैन, महेंद्रपाल शर्मा, अरविंद कुमार सतेंद्र, अखिलेश शर्मा, रविंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, ओमबाबू शर्मा, आलोक शर्मा, रामकुमार शर्मा, सुभाष शर्मा रामप्रकाश शर्मा,अनिल शर्मा राजीव शर्मा, शैलेश शर्मा, लवकुश आदि मौजूद रहे।
