नेशनल क्रॉस कंट्री में प्रतिभाग करेंगे किसान के बेटे पुनीत कश्यप

WhatsApp Image 2026-01-21 at 7.22.02 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। 24 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने वाली नेशनल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में जिले के होनहार धावक पुनीत कश्यप का चयन हुआ है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले पुनीत की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर है।
पुनीत पिछले दो वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय एवं एनआईएस कोच कश्यप द्वारा संचालित फ्री कोचिंग क्लब में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कठिन परिश्रम और अनुशासित अभ्यास के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इससे पूर्व पुनीत ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता, बेंगलुरु में 3000 मीटर स्टेपलचेज स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया था और अपने समय में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया था। खेल विशेषज्ञों को उम्मीद है कि नेशनल क्रॉस कंट्री में भी पुनीत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतेंगे। पुनीत के चयन एवं सफलता पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती चंचल मिश्रा, जिला सचिव गजेंद्र तोमर, पंकज कुमार, अरविंद राणा, रंजीत, संजय कुमार एवं बलवंत सहित अनेक खेलप्रेमियों और गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights