न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की A350 फ्लाइट को दिल्ली लौटना पड़ा, रनवे पर इंजन क्षतिग्रस्त

Screenshot 2026-01-15 212243
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की A350 फ्लाइट को बृहस्पतिवार को ईरान का हवाई क्षेत्र अचानक बंद होने के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा। सुरक्षित लैंडिंग के बाद जब विमान घने कोहरे के बीच रनवे पर टैक्सी कर रहा था, तभी एक ग्राउंड कंटेनर उससे टकरा गया, जिससे विमान के दाहिने इंजन को नुकसान पहुंचा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

घटना के बाद विमान को तुरंत निर्धारित पार्किंग स्टैंड पर ले जाया गया। एअर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दाहिने इंजन में आई खराबी के चलते एहतियातन विमान को ग्राउंड कर दिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि मामले की पूरी तकनीकी जांच की जा रही है और आवश्यक निरीक्षण व मरम्मत कार्य पूरे होने के बाद ही विमान को उड़ान के लिए मंजूरी दी जाएगी।

एअर इंडिया के अनुसार, इस घटना का असर कुछ A350 रूट की उड़ानों पर पड़ सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए उन्हें लगातार ताजा जानकारी देने का आश्वासन दिया है। वहीं, हवाई अड्डा प्राधिकरण और एअर इंडिया की टीमें मिलकर घटना की जांच कर रही हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights