मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नर्सिंग छात्रा के यौन शोषण में केजीएमयू का इंटर्न डॉक्टर गिरफ्तार

January 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


लखनऊ। नर्सिंग की तैयारी कर रही एक छात्रा के यौन शोषण के मामले में पुलिस ने केजीएमयू से इंटर्नशिप कर रहे एमबीबीएस डॉक्टर मो. आदिल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता अलीगंज स्थित एक पीजी में रहती है और उसकी मुलाकात कुछ समय पहले कैसरबाग आगा साहब की कोठी स्थित फ्लैट निवासी मो. आदिल से हुई थी। आरोप है कि आदिल ने दोस्ती कर छात्रा को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर अपने फ्लैट पर बुलाकर उसका यौन शोषण किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कुछ समय तक आरोपी का व्यवहार सामान्य रहा, जिससे पीड़िता को भरोसा हो गया कि वह उससे शादी करेगा। लेकिन जब छात्रा ने शादी की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए छात्रा को उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने 29 दिसंबर को कैसरबाग थाने में मो. आदिल के खिलाफ यौन शोषण और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी कराया गया, जिसमें उसने एफआईआर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी डॉक्टर मूल रूप से बरेली के रामपुर गार्डन का निवासी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार चल रहा था। सर्विलांस की मदद से बृहस्पतिवार को उसकी लोकेशन कैसरबाग स्थित रेडक्रॉस अस्पताल के पास मिली, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights