सपा महासचिव साइकिल से गांव-गांव घूमे वोट बढ़ाने को किए प्रयास

aaa464fe-f41a-455f-9158-8dca340a30ed


बदायूं। सपा महासचिव यासीन अहमद गद्दी ने प्रस्तावित पांच अगस्त की साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए बदायूं विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल का साइकिल से दौरा किया।


उन्होंने समर्थकों के साथ गांव-गांव साइकिल से पहुंच कर सपा मुखिया अखिलेश यादव की नीतियां बताईं, सपा शासनकाल में किए गए विकास कार्यों को विस्तार से बताया। साथ ही पांच अगस्त की साइकिल यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की। उन्होंने गांव-गांव साइकिल से भ्रमण करके वोट बढवाने को लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगली सरकार सपा की होगी। जनता ने भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकने का मन बना लिया है। सपा का जनता में लगातार जनाधार बढ़ रहा है।