हरिपुरधार में निजी बस खाई में गिरी, 9 की मौत; कई घायल, राहत-बचाव जारी

Screenshot 2026-01-09 194648
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुपवी से शिमला जा रही एक निजी बस हरिपुरधार के पास सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में अब तक करीब नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बताया जा रहा है कि बस में 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि बस के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकालना शुरू किया और उन्हें सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।

गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को उपचार के लिए हायर संगड़ाह, ददाहू और नाहन लाया जा रहा है। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही निजी बस के सड़क से नीचे गिरने से नौ लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मौके पर जा रहे हैं और पुलिस तथा अन्य बचाव टीमें घायलों को निकालने का प्रयास कर रही हैं।

हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने और घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से शोक जताते हुए कहा कि हरिपुरधार में निजी बस के गहरी खाई में गिरने से कई लोगों की मृत्यु और यात्रियों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन राहत कार्यों के लिए मौके पर पहुंच चुका है।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मेडिकल कॉलेज नाहन में गंभीर रूप से घायल मरीजों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने इस हादसे को हृदयविदारक बताते हुए अपने सभी आगामी कार्यक्रम रद्द कर दिए और पालमपुर से हरिपुरधार के लिए रवाना होने की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस कठिन समय में सभी लोग एकजुट होकर मानवता के नाते अपना दायित्व निभाएं।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights