कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस उपजा प्रेस क्लब, नॉवेल्टी चौराहा के पास उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इतिहास और देश के प्रति उसके योगदान को याद करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश की आज़ादी से लेकर विकास की यात्रा तक ऐतिहासिक योगदान रहा है। हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर पार्टी को पुनः सत्ता में लाने के लिए पूरी ताकत से जुटें, क्योंकि कांग्रेस ही देश को एक सशक्त और अग्रणी राष्ट्र बना सकती है।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। जब-जब कांग्रेस सत्ता में रही, तब देश में सर्वांगीण विकास हुआ और आम जनता खुशहाल रही।
प्रोफेसर यशपाल सिंह ने कांग्रेस के 1885 से लेकर आज तक के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। वहीं के.बी. त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं ने देश के लिए अपनी निजी संपत्ति तक न्यौछावर कर दी, जो इस पार्टी के त्याग और समर्पण को दर्शाता है। कार्यक्रम का संचालन पंडित राज शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पंडित राज शर्मा, प्रो. यशपाल सिंह, के.के. शर्मा, डॉ. हरीश गंगवार, राजीव सिंह, रमेश श्रीवास्तव, मुकेश वाल्मीकि, प्रवीण मिश्रा, अनिलदेव शर्मा, सुरेंद्र सोनकर, एडवोकेट पूनम, डॉ. बिना जायसवाल, दीप, कमरुद्दीन सेफी, अमित कश्यप, मोहम्मद ज़की, जोया नजमा खान, विनोद कुमार, उल्फत कटेरिया, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. सरताज हुसैन नूरी, डॉ. जॉनसन, रफत आलम, मोहम्मद अकरम, जीतेंद्र बाबू, मनोज कुमार घोष, महिंदर पाल, पूजा भास्कर, आशीष भाई, सतीश चंद्रा और मोबिन अंसारी सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













































































