भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगरा आगमन पर स्वागत बना जाम की वजह, शहर भर में ठप रही रफ्तार

Screenshot 2025-12-27 191057
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे पंकज चौधरी के स्वागत को लेकर कार्यकर्ता पहले से ही तैयारियों में जुटे थे। शहर में जगह-जगह स्वागत की व्यवस्थाएं की गई थीं। होर्डिंग और बैनर लगाए गए थे, जबकि कई स्थानों पर मंच भी सजाए गए। सिकंदरा चौराहे पर स्वागत के लिए विशेष मंच बनाया गया था, जहां दोपहर से ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रदेश अध्यक्ष के काफिले के पहुंचते ही सिकंदरा चौराहे पर जाम के हालात बन गए। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफिला जिस मार्ग से भी गुजरा, वहां यातायात की रफ्तार थम गई और देखते ही देखते जाम लग गया। एमजी रोड से लेकर ढाकरान, ईदगाह, सदर और फतेहाबाद रोड तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंग-रेंग कर निकलते नजर आए, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights