बरेली। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के दिशा-निर्देशन में महानगर के सभी नौ मंडलों एवं सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में भाजपा हरमिलाप मंडल के शक्ति केंद्र 16-बी, संजय नगर स्थित बूथ संख्या 200 पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान नेता, कवि और समाजसेवक थे, जिनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि अटल जी ने भारत को एक मजबूत और स्थिर सरकार दी तथा देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। साथ ही उन्होंने भारत की विदेश नीति को सशक्त कर विश्व मंच पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई। इस अवसर पर महानगर मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर), मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप, अजय चौहान, पूर्व पार्षद बबलू पटेल, पार्षद प्रतिनिधि विवेक पटेल, प्रमोद रघुवंशी, मंडल उपाध्यक्ष अक्कू पटेल, सुनील सक्सेना, मंडल महामंत्री निखिल कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के जीवन मूल्यों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी के योगदानों को स्मरण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।