बरेली । दरगाह हबीब शाह बाबा के तीन रोजा उर्स की शुरुआत बाद नमाज़ ए फ़ज़र कुरान की तिलावत से हुई माज़िद के इमाम साहब ने सलातो सलाम का नज़राना बारगाह में पेश किया दिनभर हाज़री देने वालो का तांता लगा रहा दरगाह पर दोपहर 2:30 बजे दरगाह के खादिम ए खास मिर्ज़ा शाहाब बेग,शाहिद हुसैन, हामिद भाई,तारीख बरेलवी ने परचम कुशाई कर हिंदुस्तान में अमनो अमन भाई चारे सलामती के लिए खुसूसी दुआए की रात 9:00 बजे मुफ़्ती मुशर्ररफ हुसैन क़ादरी,साहब की सरपरस्ती में इस्लामी मालूमाती इनामी मुकाबला हुआ जिस में सही जवाब देने वाले बच्चों को मुफ़्ती फुरकान मन्ज़री साहब ने इनाम देकर हौसला अवज़ई की मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया 26 दिसम्बर को बाद नमाज़ ए ईशा तकरीर उल्म ए किराम व नातो मनकबत का प्रोग्राम होगा देर रात गुस्ल शरीफ होगा प्रोग्राम में मुख्य रूप से वसी अहमद वारसी,मिर्ज़ा शाहाब बेग,शाहिद हुसैन,मेराज बेग,हामिद भाई,तारिक बरेलवी,शिरोज़ सैफ कुरैशी,हाजी ज़ाकिर अली,इशरत बेग,मिर्ज़ा मुकर्रम बेग,साहिर बेग,डम्पी,ज़फर साबरी,गुल्लाना खा,नबी अहमद,मुन्ने भाई, सईद भाई,बल्लू,शकील भाई, जावेद,जाहिद मिया,फरमान,जमाल, आदि सहित बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे।