संगठन को मजबूत करने का संकल्प, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यालय पर स्वागत

WhatsApp Image 2025-12-25 at 6.12.25 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । भारतीय जनता पार्टी द्वाराजनपद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जिला भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जनपद से राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल एवं प्रांतीय परिषद सदस्य शेखूपुर से पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, बिसौली से डॉ. अरुण प्रकाश, बिल्सी से श्री अजय तोमर, दातागंज से श्रीमती रजनी मिश्रा, बदायूँ से जितेंद्र कश्यप, सहसवान से विजय पाल चौधरी का केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव, पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में उनका अनुभव व नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के अनुभव और नेतृत्व से भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता,जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, राणा प्रताप सिंह, बुद्धपाल सिंह तथा पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights