सर्वसमाज महिला कुटुंब व वैश्य महिला कुटुंब का तुलसी पूजन कार्यक्रम भव्य रूप में हुआ
बदायूँ। अखिल भारतीय सर्व समाज महिला कुटुंब एवं अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब के संयुक्त तत्वावधान में कल रात वैभव लॉन के प्रांगण में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ तुलसी पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संस्थापिका डॉ प्रतिभा गुप्ता एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके विद्यालय सेंट स्टीफेंस एकेडमी दातागंज के प्रांगण में तुलसी जी बेबी प्लांट के रूप में प्राप्त होती है इन पौधों को वो स्वयं तीन माह तक पूर्ण निष्ठा एवं सेवा भाव के साथ मिट्टी के पॉट में रोपण कर देखभाल करती है तत्पश्चात पॉट का रंग रोगन कर उन्हें वाहन के माध्यम से बदायूं लाया जाता है जहां कुटुंब की बहनों द्वारा सभी तुलसी पौधों को चुनरी उड़ाई जाती है। इसके उपरांत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर प्रसाद के साथ प्रतिवर्ष लगभग 150 से 200 तुलसी के पौधे कुटुंब की बहनों को वितरित किए जाते हैं। यह पुण्य कार्य पिछले 7 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस वर्ष डॉ दीप्ति जोशी गुप्ता, मंजू गुप्ता, आभा गोयल के द्वारा भी इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है। डॉ गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा की जन्म से लेकर मृत्यु तक तुलसी दल का अत्यधिक महात्म्य है । ग्रहण काल में भी तुलसी दल का विशेष महत्व बताया गया है इसके अतिरिक्त औषधिय रूप में भी तुलसी का महत्व अत्यंत प्रभावशाली है। उन्होंने कहा वह किसी भी धर्म की आलोचना नहीं करती बल्कि सभी धर्म से अथाह प्रेम करती हैं । और सभी धर्म के पर्व का सम्मान करती है। संस्था की अध्यक्ष डॉ ममता नौग़रैया ने कहा कि सभी को तुलसी माता के महत्व को समझते हुए उसमें आस्था रखते हुए इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर करते रहना चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महामंत्री एकता गुप्ता एवं पूनम रस्तोगी का विशेष सहयोग रहा वहीं पूजा शलभ एवं आभा गुप्ता ने तुलसी मैया की रूप सजा में भरपूर योगदान दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर नगर विधायक की धर्मपत्नी विमलेश गुप्ता पूर्व चेयरपर्सन दीप माला गोयल , डॉ गार्गी बुलबुल एवं डॉक्टर ममता नौग़रियां द्वारा दीप प्रज्वलंन कर किया गया। इस अवसर पर डॉ उमा सिंह गौड़ डॉक्टर लवीना रीना गुप्ता डीआर सरला चक्रवर्ती ममता ठाकुर शशि सिंह सुनीति शर्मा सुमन लता गुप्ता महिषा सिंह मंजुल शंखधार ,इंदिरा अरोड़ा भावना गुप्ता दीप्ति गुप्ता रेखा गुप्ता मधुरिमा रस्तोगी इंदिरा अरोरा डॉक्टर इंदु शर्मा मणि गुप्ता अंजना गुप्ता बबली गुप्ता नीरू गुप्ता अर्चना गुप्ता मीना गुप्ता कंचन गुप्ता रजनी गुप्ता मधु अग्रवाल शिल्पी अग्रवाल गीता गुप्ता दीप्ति रस्तोगी करुणा रस्तोगी रूपम रस्तोगी डॉक्टर मेघा अग्रवाल डॉक्टर शुभ्रा महेश्वरी सुनीता अग्रवाल सोनी गुप्ता रिंकी गुप्ता अंजलि महाजन नेहा गुप्ता वर्षा वर्मा श्रुति ,शिवानी बंसल कीर्ति गुप्ता सोनिया वैश्य शेफाली रस्तोगी मणि गुप्ता डॉक्टर दीप्ति जोशी गुप्ता संगीता महेश्वरी शुभ्रा वैश्य सीमा वैश्य श्वेता वैश्य प्रीति गुप्ता गीता प्रवीण गुप्ता अनुभा अग्रवाल नूतन रस्तोगी एकता अग्रवाल रश्मि गुप्ता मीरा गुप्ता नैना गुप्ता शकुन गुप्ता निशा गुप्ता राजकुमारी गुप्ता विनीता गुप्ता सलोनी वैश्य श्रद्धा गुप्ता सहित अनेक सखियां उपस्थिति रही। कार्यक्रम भक्ति सेवा और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बना। दीप्ति गुप्ता का विशेष सहयोग रहा एवं डॉ दीप्ति जोशी गुप्ता एवं डॉ प्रतिभा गुप्ता का कुशल संचालन रहा।













































































