मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

चेकिंग के दौरान थाना शाही पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

December 20, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध असलहों की तस्करी और अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। थाना शाही प्रभारी ने बताया पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पन्थरा जाने वाले रास्ते पर जंगल ग्राम अमौर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक नाजायज तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाजिद खां पुत्र वाहिद, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम मुरारपुर थाना भोजीपुरा, जनपद बरेली के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना शाही पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने तमंचा और कारतूस किसी अज्ञात राह चलते व्यक्ति से खरीदने की बात कही है। अभियुक्त को शातिर किस्म का अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार राणा, हेड कांस्टेबल कुंवरपाल सिंह और कांस्टेबल अंकित पंवार शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights