बरेली। महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ में भारत रत्न पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शोधार्थियों व विद्यार्थियों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने पं. उपाध्याय के जीवन, व्यक्तित्व एवं ‘एकात्म मानववाद’ के दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका चिंतन आज भी सामाजिक व आर्थिक परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि उनका दर्शन भारतीय संस्कृति की मूल चेतना से जुड़ा है और समग्र मानव विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अवसर पर शोध पीठ के समन्वयक डॉ. सौरभ वर्मा, सह-समन्वयक विमल कुमार, डॉ. अमित वर्मा, रश्मिरंजन, पुष्पेन्द्र मौर्य सहित अनेक शोधार्थी व विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।