भाजपा विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने पूठी सराय में निःशुल्क हैल्मेट का वितरण किया

WhatsApp Image 2025-12-20 at 8.08.22 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सदर विधायक पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र बदायूं के ग्राम पुठी सराय में सैकड़ो लोगों को निशुल्क हेलमेंट वितरित किए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने सहभागिता कीकेंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का ग्राम पुठी पहुंचने पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता युवा नेता विश्वजीत गुप्ता एवं भाजपा के पदाधिकारी एवं ग्रामीणों ने फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि आज यहां सदर विधायक महेश चंद गुप्ता के द्वारा कैंप लगाकर मोटरसाइकिल बाले लोगों को निशुल्क हेलमेट वितरण किया जाएगा वास्तव में यह कार्य बहुत ही सराहनीय है इस कार्य की जितनी सराहना की जाए काम है इससे पूर्व भी महेश चंद्र गुप्ता हरि बोल सेवा समिति के माध्यम से पूरे जनपद में हजारों लोगों को निशुल्क हेलमेट वितरित कर चुके हैं

लेकिन कष्ट की बात है लोग हेलमेट का प्रयोग कम कर रहे हैं मेरा आप सभी से निवेदन है कि हेलमेट को अपने जीवन की सुरक्षा मानते हुए जब भी मोटरसाइकिल से बाहर जाएं तो अवश्य लगाकर ही जाएं जिससे आपकी और आपकी परिवार की रक्षा हो सके केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि आज मैं आप सबके आशीर्वाद से केंद्र सरकार में लगातार दूसरी बार मंत्री हूं और मेरा प्रयास है कि जनपद बदायूं के विकास के लिए मैं ज्यादा से ज्यादा काम करूं क्योंकि भारत सरकार का मंत्री होने के नाते पूरे देश में जाता हूं लेकिन बदायूं मेरा घर है इसलिए बदायूं के प्रत्येक कार्यक्रम में मेरी सहभागिता हो इसके लिए मैं लगातार प्रयास करता हूं आज सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आग्रह पर मैं इस कार्यक्रम में आया हूं मैं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता की हेलमेट वितरण कार्यक्रम की सराहना करता हूं आज देश में मोदी जी के नेतृत्व में लगातार सरकार चल रही है पूरा देश विकास के रास्ते पर दौड़ रहा है आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बड़ा है यह सब देव तुल्य जनता के कारण हुआ है आप सब लोग ऐसे ही लगातार भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देते रहें और केंद्र और प्रदेश में लगातार सरकार बनाते रहे जिससे देश और प्रदेश का चहुमुखी विकास मोदी जी जी के नेतृत्व में होता रहे।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुऎ कहा की आज अपने गांव में हेलमेट वितरण कार्यक्रम मैने रखा है क्योंकि अभी कुछ दिन पहले इस गांव के दो बेटो की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हुई थी और मैं उनके दुख में शामिल होने के लिए यहां आया था वास्तव में मेरा हृदय बहुत द्रवित हुआ था अगले दिन अखबार में मैंने पढ़ा कि काश उन दोनों के हेलमेट लगा होता तो उनकी जान बच सकती थी मैंने उसी दिन यह संकल्प लिया कि मैं अपनी हरिबोल सेवा समिति के माध्यम से अपनी विधानसभा के प्रत्येक गॉव में जिसको मैं माँ मानता हूं मे जाऊंगा और प्रत्येक गांव में निशुल्क हेलमेट वितरित करूंगा जिससे मेरी विधानसभा का कोई भी बेटा हेलमेट के अभाव में सड़क दुर्घटना में अपनी जान ना दे सके और इसी आशा से मैंने यह कार्यक्रम आज यहां रखा है और इस कार्यक्रम के लिए मैंने अपने केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा से आग्रह किया था और उन्होंने मेरे आग्रह को स्वीकार करते हुए दिल्ली से चलकर इस कार्यक्रम में आए मैं उनका हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं इसके साथ-साथ मैंने जव भी मंत्री जी कोई सहयोग मांगा है उन्होंने हर कार्यक्रम में मेरा बढ़-चढ़कर सहयोग किया है
इसलिए मैं वी एल वर्मा जी का ह्रदय से अभिनन्दन करता हूँ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जिस दिन से मैं विधायक बना हूं लगातार मैं इस क्षेत्र की मां के रूप में सेवा कर रहा हूं मेरी विधानसभा क्षेत्र में खुशहाली रहे,लोगो की तरक़्क़ी हो क्षेत्र का विकास हो इसके लिए मैं लगातार काम करता हूं उन्होंने मोटरसाइकिल वाले लोगों को पुनः संकल्प दिलाया कि हम यह संकल्प ले कि जब भी घर से बाहर जाएंगे बिना हेलमेट के नहीं जाएंगे जिससे सड़क दुर्घटना में किसी की अनहोनी ना हो उन्होंने मातृशक्ति से भी आवाहन किया की जब भी उनके घर का कोई मोटरसाइकिल से बाहर जाए तो उसके लिए हेलमेट लगाने के लिए अवस्य कहे। अंत मे सैकड़ो लोगो की हेलमेट वितरित किये गए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधिर श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सोवरन सिंह राजपूत, युवा नेता विश्वजीत गुप्त,ब्लाक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल,अंकित मौर्य, धीरेंद्र सिंह,रामचरण पाल,संदीप सिंह, सुखेंद्र सिंह, प्रधान वीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, सत्यवीर सिंह पंकज गुप्ता, संजीव गुप्ता, खयाली राम मौर्य, सोनू सिंह, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights