कायस्थ महासभा ने मनाई डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 142वीं जयंती

WhatsApp Image 2025-12-03 at 5.43.44 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली की ओर से भारत के प्रथम राष्ट्रपति और महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 142वीं जयंती बुधवार को बदायूँ रोड, अनुपम नगर स्थित संगठन मुख्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने की। इस अवसर पर मुकेश सक्सेना ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे, जिनका कार्यकाल 1950 से 1962 तक रहा। वह देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राष्ट्रपति रहे। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मांग की कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमाएं सरकारी और गैर सरकारी सभी संस्थानों में स्थापित की जानी चाहिए। बीरेंद्र रायजादा ने बताया कि राष्ट्रसेवा और उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1962 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। जयंती समारोह में सुधीर मोहन, राजेश सक्सेना, सुधीर महान, संतोष कुमार सक्सेना, श्यामदीप सक्सेना, सुनील कुमार सक्सेना, मनोहर लाल जौहरी, अमित आनंद, श्वेतांक सक्सेना, अंश सक्सेना, अक्षय कुमार विसरिया, अभिषेक सक्सेना, शिवाजी सक्सेना, रजनी सक्सेना, स्नेह राज सक्सेना सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights