उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जितेंद्र रस्तोगी बने जिला अध्यक्ष, जीएसटी विभाग व्यापारियों का कर रहा शोषण
बरेली। लगभग 30 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में आज भी बड़ी संख्या में लोग स्वरोजगार पर निर्भर हैं। व्यापार मंडल का कहना है कि एक ओर जहां स्वरोजगार सम्मानजनक आजीविका का आधार है, वहीं व्यापारी अपनी मेहनत से प्रदेश के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान भी देते हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने सभी जिलों की समीक्षा शुरू की है। बरेली जिले की समीक्षा के दौरान यह महसूस किया गया कि यहां 30 से अधिक तहसील और टाउन एरिया इकाइयां सक्रिय हैं, जिनके बीच अब नई ऊर्जा और नेतृत्व की आवश्यकता है।
वरिष्ठ पदाधिकारियों के मंथन के बाद जिले की कमान ऊर्जावान व सक्रिय व्यापारी नेता जितेंद्र रस्तोगी को जिला अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है। जिले के प्रभारी गोपेश अग्रवाल और चेयरमैन विपिन गुप्ता पूर्ववत पदों पर बने रहेंगे। प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया ने बताया कि जिले के बड़े आकार को देखते हुए महामंत्री प्रकाश आयलानी के साथ संदीप अग्रवाल मिंटू को भी महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
कोषाध्यक्ष का पद राजीव अग्रवाल संभालेंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना ने कहा कि नई टीम के गठन के बाद संगठन अपने पुराने कलेवर में काम करेगा और विभिन्न विभागों में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत आवाज उठाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जीएसटी विभाग में व्यापारियों का शोषण बढ़ गया है और अधिकारियों द्वारा शिकायतों की अनदेखी की जा रही है। इस मुद्दे पर व्यापार मंडल 12 दिसंबर को शासन से वार्ता करेगा।
संगठन शीघ्र ही एक बड़े जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करेगा, जिसमें लगभग 2000 पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों को दायित्व सौंपे गए।
नियुक्त पदाधिकारियों में
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल एडवोकेट, जय नारायण गुप्ता, अर्जुन अग्रवाल, राकेश गुप्ता, विनोद रस्तोगी, राम किशोर शर्मा
उपाध्यक्ष: अमित गोयल, आलोक अग्रवाल, गणेश सावंत, अनिल सैनी, अनूप गोयल, दीपेंद्र वर्मा सर्राफ
वरिष्ठ मंत्री: संजीव रस्तोगी मुक्की (पार्षद), नीरज वैश्य (पार्षद), अतुल अग्रवाल, प्रदीप रुहेला, मन प्रकाश गुप्ता, ओम बाबू वैश्य सर्राफ
प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल सर्राफ को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम में महानगर चेयरमैन दर्शन लाल भाटिया, प्रदेश मंत्री अंजनी गुप्ता, गिरधारी देवनानी, श्याम मिठवानी, शिरीष गुप्ता, ईशान सक्सेना, विपिन गुप्ता, गोपेश अग्रवाल, सर्गेश खटवानी , सुनील शर्मा ,सुशील मित्तल , त्रिलोकी नाथ गुप्ता , श्याम मिठवानी , रचित गुप्ता , संजय आनंद , अवधेश अग्रवाल, कैलाश मित्तल , राजेश जसोरिया आदि मौजूद रहे।














































































