केसीएमटी में “माई वॉइस माई चॉइस” जागरूकता कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Image 2025-11-28 at 6.00.40 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । केसीएमटी में सोशल वेलफेयर एवं हेल्थ एंड हाइजीन क्लब के तत्वावधान में व्हिस्पर चॉइस द्वारा माई वॉइस ,माई चॉइस”नामक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर आधारित एक वर्कशॉप काआयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में मेंस्ट्रुअल स्वास्थ्य, स्वच्छता जागरूकता, संक्रमण से बचाव तथा आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श अशुतोष तिवारी अभियान प्रबंधक ,अभिषेक सागर क्षेत्रीय प्रबंधक , राजवीर गंगवार एजेंसी होल्डर तथा व्हिस्पर परामर्शदाता पिंकी मौर्य उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों का महाविद्यालय की ओर से पुष्पगुच्छ के साथ हार्दिक स्वागत किया गया।कार्यशाला के दौरान छात्राओं को मेंस्ट्रुअल चक्र, स्वच्छता के सही तरीके, संक्रमण से बचाव, सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग तथा जुड़े मिथकों को दूर करने संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में शिक्षाप्रद वीडियो भी प्रदर्शित किए गए तथा परामर्शदाता द्वारा सही ढंग से सेनेटरी पैड उपयोग करने की विधि समझाई गई। इस कार्यशाला में एनसीसी की छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेविकाओं तथा महाविद्यालय की सभी छात्राओं ने सहभागिता की।महाविद्यालय के महानिदेशक डॉ अमरेश कुमार ,प्राचार्य डॉ आरके सिंह व चीफ प्रॉक्टर डॉ प्रबोध गौड़ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओ के स्वास्थ्य, जागरूकता और मानसिक सशक्तिकरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने व्हिस्पर टीम का आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत डॉ. कल्पना कटियार ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन एनएसएस अधिकारी डॉ. सविता सक्सेना द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में व्हिस्पर टीम द्वारा 200 छात्राओं को हाइजीन किट वितरित किए गए। छात्राओं तथा अतिथियों ने इस आयोजन को अत्यंत सफल, शिक्षाप्रद और जागरूकता बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवक्ता डॉ शालिनी ,डॉ मोनिका, अनु सिनोरी, फरहा हुसैन, सौम्या मेसी, हेमा जौहरी,रितेश गुप्ता , युक्ति सिंह, पारुल गीता भट्ट ,निर्मला मुस्कान अंसारी ,मुस्कान सक्सेना,आशिमा,कुसुम का सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights