मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

बुधवाई में दो माह से 440 वोल्ट की लाइन छतों और जमीन पर पड़ी, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

July 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जगत ब्लॉक के ग्राम बुधवाई में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता देती दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक-दो माह से गांव में 440 वोल्ट लाइन के तीन-चार बिजली के खंभे टूटे पड़े हैं, लेकिन विभाग की ओर से अब तक उन्हें बदलने या लाइन को सुरक्षित करने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों के अनुसार, खंभे टूटने के कारण बिजली की लाइन कई मकानों की छतों से होकर गुजर रही है, जबकि कुछ स्थानों पर तार जमीन के बेहद करीब या नीचे पड़े हुए हैं। बरसात के मौसम में यह स्थिति और अधिक खतरनाक हो गई है। ऐसे में रास्ते से गुजरने वाले लोगों, बच्चों और मवेशियों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित जेई और विद्युत विभाग के कर्मचारियों को फोन कर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। विभाग की उदासीनता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
गांववासियों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल टूटे खंभों को बदलवाने, बिजली लाइन को सुरक्षित कराने तथा संभावित दुर्घटना से पहले आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कभी भी जनहानि हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights