बदायूँ में झोपड़ी में चारपाई पर मिला 18 वर्षीय युवक का शव, गले व शरीर पर चोट के निशान, सनसनी फैली

WhatsApp Image 2026-07-03 at 6.52.26 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अथैया में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 18 वर्षीय युवक का शव खेत में बनी झोपड़ी के नीचे चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान गौतम (18) पुत्र जयपाल, मूल निवासी गांव रामपुर, थाना कासगंज, जिला कासगंज के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार गौतम बचपन से ही अपनी ननिहाल गांव अथैया में रह रहा था। उसका पालन-पोषण उसके मामा, मामी और नानी ने किया था। बताया गया कि उसके माता-पिता की करीब आठ वर्ष पहले आपसी विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।मृतक के मामा ने बताया कि करीब 10-15 दिन पहले पड़ोसी मानपाल से एक युवती को लेकर विवाद हुआ था। उनका कहना है कि मानपाल के यहां आए एक रिश्तेदार बादल निवासी नगला मदी, जिला एटा के आने के दौरान यह विवाद हुआ था। परिजनों ने इस पुराने विवाद को भी जांच का विषय बताया है।पुलिस के अनुसार मृतक के गले पर निशान तथा हाथ-पैर पर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।बताया गया कि गौतम तीन भाइयों और एक बहन में बीच का था, जबकि सबसे छोटी एक बहन है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights