मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

टीईटी परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 17 केंद्रों पर 37,710 अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए 221 पुलिसकर्मी तैनात

July 2, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें कुल 37,710 अभ्यर्थी शामिल होंगे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परीक्षा के सफल संचालन के लिए 221 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 51 उपनिरीक्षक, 102 मुख्य आरक्षी/आरक्षी तथा 68 महिला मुख्य आरक्षी एवं महिला आरक्षी शामिल हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने पुलिस लाइन सभागार में परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल या अन्य अनुचित गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक नगर ने सभी पुलिसकर्मियों से परीक्षा के दौरान सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights