मेरठ के इंचौली निवासी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शादाब जकाती पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

Screenshot 2025-11-27 182842
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मेरठ। इंचौली गांव के रहने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शादाब जकाती के खिलाफ इंचौली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शादाब पर आरोप है कि उन्होंने एक वीडियो में अश्लीलता फैलाई और एक बच्ची के सामने महिला से आपत्तिजनक बातें कहीं। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया से लेकर उनके गांव तक लोग नाराजगी जता रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शादाब जकाती हाल ही में अपने डायलॉग “10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी” की वजह से सुर्खियों में आए थे। यह डायलॉग तब और ज्यादा वायरल हो गया जब पंजाबी सिंगर बादशाह ने भी इसे अपने वीडियो में बोला। इसके बाद शादाब रातोंरात सोशल मीडिया पर मशहूर हो गए। मेरठ और अन्य शहरों की कई कंपनियों ने उनके साथ प्रमोशनल वीडियो भी बनाए और कई बड़े यूट्यूबर्स ने भी उनके साथ काम किया।

लेकिन अब वह विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में बनाए गए एक वीडियो में वह एक बच्ची के सामने महिलाओं से अभद्र बातें करते दिखाई दिए, जिसके बाद एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। इंचौली गांव के निवासी असलम, मोहसिन, सरफराज, अनीस समेत कई लोगों ने इस वीडियो को समाज के लिए हानिकारक बताया है। भाजपा नेता राहुल ठाकुर सहित कई लोगों ने इस मामले में शिकायत की थी, जिसके बाद इंचौली निवासी अनीस की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कॉमेडी वीडियो बनाकर मशहूर हुए शादाब जकाती पहले गांव और आसपास ही वीडियो बनाते थे। लोकप्रियता बढ़ने के बाद वह मुंबई और विदेशों में भी विभिन्न कंपनियों और यूट्यूबर्स के साथ वीडियो बनाने लगे।

मुकदमा दर्ज होने के बाद शादाब जकाती ने मीडिया के सामने माफी मांगी है। उनका कहना है कि संबंधित वीडियो में उन्होंने कुछ गलत नहीं बोला, लेकिन यदि किसी को लगता है कि इससे उन्हें ठेस पहुंची है तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने वह वीडियो सोशल मीडिया से हटा भी दिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights