मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना की, कहा युवा शक्ति से एक भारत और श्रेष्ठ भारत बनेगा

WhatsApp Image 2025-11-25 at 8.52.00 PM (2)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। वृंदावन कॉलोनी के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड स्थित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में जिले के स्काउट गाइड ने स्किल ओ रामा, एडवेंचर में हिस्सा लेकर अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। वहीं विभिन्न शानदार गैजेट्स बनाएं।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कि कहा कि युवा शक्ति से एक भारत और श्रेष्ठ भारत बनेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


राज्य सभा सांसद डा. दिनेश शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अनिल कुमार जैन, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रत देव सिंह, राष्ट्रीय मुख्यायुक्त केके खंडेलवाल आदिअतिथियों ने बच्चों के कार्य की प्रसंशा की। भारत स्काउट गाइड के प्रादेशिक अध्यक्ष डा.महेंद्र सिंह, प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा. प्रभात कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।


भारत स्काउट गाइड संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने जंबूरी में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं स्काउट गाइड की प्रशंसा की। डीटीसी सत्यपाल गुप्ता के नेतृत्व में स्काउट गाइड ने स्किल ओ रामा में स्काउट कुंवरपाल, आकाश, विनीत, शिवम प्रतिभाग किया। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के स्काउट और गाइड ने एडवेंचर में हिस्सा लेकर अपने अदम्य साहस और आत्मविश्वास का परिचय दिया। स्काउट गाइड ने शूटिंग, तीरंदाजी की। इसके अलावा भारतीय सेना के सैनिकों ने स्काउट गाइड को थल सेना, जल सेना और वायु सेना में प्रयुक्त होने वाले गनों, रायफलों, आधुनिक हथियारों और तोपों के अलावा ड्रोनों को चलाने आदि का प्रशिक्षण दिया। जिससे देश पर आपदा, विपत्ति और आतंकियों के हमले के दौरान अपनी शक्ति और सामर्थ्य का सही उपयोग कर सकें। जंबूरी में नेशनल सिक्योरिटी की जिम्मेदारी संभाल रहे ‌जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना की। मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली और संविलियन विद्यालय हर्रायपुर बिसौली के स्काउट गाइड ने शानदार गैजेट्स का निर्माण किया। इस मौके पर शिक्षक कुंवरसेन, उमेश चंद्र, सुदेश चंद्र मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, आशुतोष, कैलाश चंद्र, चंद्र मोहन, आशुतोष शर्मा, श्रेष्ठ जीत आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights