बरेली के मदर्स पब्लिक स्कूल में 10वा वार्षिकोत्सव दशाब्दी रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया

WhatsApp Image 2025-11-25 at 8.50.16 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। मदर्स पब्लिक स्कूल में 10वा वार्षिकोत्सव “दशाब्दी” मनाया गया। समारोह में अवनीश डी.आई.जी., आई.टी.बी.पी., मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर वीणा वन्दना से हुआ तत्पश्चात् स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उदेवीर शोरोट कमाण्डेन्ट, स्टाफ आई.टी.बी.पी. , बरेली भी उपस्थित रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम में छात्रों ने एक-से-एक बढ़कर आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम को बहुत ही यादगार बना दिया। छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी की पुकार, रिश्तों का महोत्सव, मदर्स पब्लिक स्कूल का सफरनामा, अन्नदाता, रंगीलो उत्तर प्रदेश, राजपुताना राग, डिजिटल की दुनिया, हाथों की कहानी जैसे कार्यक्रमों से दर्शकों को आकर्षित किया। नन्हां सपना, बटरफ्लाई, टिनी ट्विंक्ल जैसी नन्हें-मुन्नों की प्रस्तुति ने वहाँ उपस्थिति सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कई छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका-नाटक प्रस्तुत करके वहाँ उपस्थिति लोगों को जागरूक किया। पर्यावरण पेड़ की अंधा-धुंध कटाई से हानि, सामाजिक सामंजस्य, देशभक्तों की वीरता जैसे संदेश संगीत और नाटक के माध्यम से दिए। छात्रों द्वारा “शौर्य द ब्रेव बटालियन” कार्यक्रम द्वारा जवानों के महत्व को प्रदर्शित किया, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा।

इस अवसर पर विद्यालय में प्रथम रहने वाले मेधावियों का छात्रवृत्ति चेक के साथ सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि अवनीश, डी.आई.जी. ने बताया कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। मुझे लगता है कि मदर्स पब्लिक स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है, जिस तरह स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया वह बहुत ही सराहनीय है।

विद्यालय के प्रबन्धक राजेश यादव ने विद्यालय के समग्र विकास और उत्कृष्टता की यात्रा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बदलते हुए शैक्षिक दृष्टिकोणों के अनुरूप शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि हम हर सम्भव प्रयासरत् है कि अपने राष्ट्र के भविष्य को उच्चतम् उपलब्धियाँ प्रदान करें। विद्यालय निर्देशिका सुनयना यादव ने बताया कि हमारा विद्यालय केवल अंक नहीं वरन् छात्रों का चरित्र कौशल और जीवन मूल्यों का भी निर्माण करता है।

विद्यालय की विशिष्ट अतिथि शीबा खान ने बताया कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रूप देते है। हम इन गुणों के द्वारा समाज को शिक्षित व संस्कारित बनाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रहे है। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य आई.पी.एस. चौहान ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद व सांस्कृतिक उपलब्धियों की जानकारी दी और बताया कि विद्यालय का वार्षिक परिणाम उत्कृष्ट रहा। साथ ही हमारा विद्यालय छात्रों का चहुँमुखी विकास करने में हर सम्भव प्रयास कर रहा है। इस वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में उन्होंने सभी शिक्षिकों व अभिभावकों का हृदय से धन्यवाद दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights