राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन
बदायूं। वृंदावन कॉलोनी के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड स्थित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के भव्य उद्घाटन पर देश-विदेश की सभ्यता और संस्कृति देखने को मिली। एरीना में कश्मीर से कन्याकुमारी तक और विदेशों से आए स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचाई। विश्व भर के स्काउट गाइड ने मार्च पास्ट की।
19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्काउट ध्वज फहराकर किया। इससे पूर्व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को एरीना में मौजूद भारत के विभिन्न राज्यों और विदेशों से आए स्काउट गाइड ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं में अद्भुत शक्ति होती है। हर असंभव कार्य को संभव कर दिखाते हैं। स्काउट का अनुशासन भारत की एकता और अखंडता को दर्शा रहा है।
भारत स्काउट गाइड के अध्यक्ष डा.अनिल कुमार जैन ने कहा कि
7 नवंबर 1950 को सभी समाजसेवी संस्थाओं को मिलाकर भारत स्काउट गाइड संस्था बनीं। जो बच्चों को देश का श्रेष्ठ नागरिक बना रही है। इसके अलावा अन्य कोई संस्था नहीं है। बच्चे स्काउटिंग में आगे बढ़ें और देश का गौरव बढ़ाएं।
भारत स्काउट गाइड संस्था के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि 61 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश में 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी हो रही है। इस जंबूरी में विश्व भर के स्काउट गाइड शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जंबूरी का नेतृत्व कर रहे भारत स्काउट गाइड संस्था उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा.प्रभात कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। भारत स्काउट गाइड संस्था उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने जंबूरी में टेंटों, गैजेट्स आदि का निरीक्षण किया। स्काउट गाइड द्वारा किए गए कार्यक्रमों की सराहना की।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जंबूरी में सऊदी अरब, श्रीलंका, मालदीप, नेपाल आदि देशों के अलावा देश के उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, केरल, राजस्थान, गोवा, हरियाणा, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, असम, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पांडिचेरी, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश आदि के स्काउट गाइड ने अपने यहां की संस्कृति और सभ्यता की वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचाई।
जंबूरी में जिले के स्काउट गाइड हर गतिविधि में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। डीटीसी सत्यपाल गुप्ता के नेतृत्व में स्काउट गाइड ने जिले के तीर्थ स्थलों के साथ भव्य गेट और गैजेट तैयार कर लिए हैं। बच्चों में विभिन्न देशों के स्काउट गाइड से मिलकर नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।
दुनियां भर के स्काउट गाइड एक मंच पर इकट्ठे होकर अपनी अपनी प्रतिभा को दिखा रहे हैं।
जंबूरी में नेशनल सिक्योरिटी की जिम्मेदारी संभाल रहे जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने बच्चों के कार्यों की सराहना की। राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक कुंवरसेन और उमेश चंद्र के नेतृत्व में
संविलियन विद्यालय हर्रायपुर बिसौली के स्काउट गाइड ने कैंपफायर में देशभक्ति कार्यक्रम के दौरान वाहवाही लूटी।
जंबूरी में जिले से सुदेश चंद्र मिश्रा, कुंवरसेन, उमेश चन्द्र, आशुतोष, मनोज कुमार सिंह, कैलाश चंद्र, चंद्र मोहन, आशुतोष शर्मा, श्रेष्ठ जीत, ज्योति सक्सेना, सरोजिनी गुंजयाल, कंचन सक्सेना आदि मौजूद रहीं।














































































