वेव सिटी में कार में बैठे युवक और महिला मित्र पर 13 अज्ञात लोगों का हमला, एफआईआर दर्ज

Screenshot 2025-11-24 194507
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वेव सिटी क्षेत्र के महरौली अंडरपास के पास कार में बैठकर बात कर रहे युवक और उसकी महिला मित्र पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पीड़ित ने घटना के 10 दिन बाद 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आदित्य वर्ल्ड सिटी निवासी अरुण कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह अपनी महिला मित्र के साथ कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने उन पर हमला कर दिया, जिसके बाद 8–10 अन्य लोग भी आ गए और सभी ने मिलकर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि इस दौरान महिला मित्र के साथ भी दुर्व्यवहार, मारपीट और अपमानित करने की कोशिश की गई।

पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोपी तब भी धमकाते रहे। पुलिस पहुंची तो कुछ लोग भाग गए, जबकि एक युवक ने धमकी दी कि शिकायत करने पर जान से मार दिया जाएगा।

हमले में पीड़ित की बाईं आंख में गंभीर चोट आई, खून का थक्का जमने से देखने में दिक्कत हो रही है। शरीर पर भी कई चोटें आईं, जिनके इलाज के लिए वह अस्पताल में भर्ती है।

सहायक पुलिस आयुक्त प्रियाश्री पाल ने बताया कि 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, दुर्व्यवहार, मारपीट और जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights