विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर व बीएलओ सम्मानित

WhatsApp Image 2025-11-23 at 7.03.16 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुपरवाइजरों व बीएलओ को तहसील सदर में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी बरेली के निर्देश पर चारों विधानसभाओं 120 भोजीपुरा, 123 बिथरी चैनपुर, 124 बरेली और 125 बरेली कैंट के 5-5 सुपरवाइजर एवं 5-5 बीएलओ का चयन कर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक अन्य साथियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। विधानसभा 120 भोजीपुरा उपजिलाधिकारी सदर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रमोद कुमार ने सुपरवाइजर विपिन पटेल, लाल सिंह, भुवनेन्द्र कुमार, छत्रपाल और सलीम अहमद को सम्मानित किया। वहीं बीएलओ सोमपाल, उमेश पाल सिंह, पवन कुमार, धर्मेन्द्र और रफीक अहमद को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विधानसभा 123 बिथरी चैनपुर एडीएम द्वितीय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विजय सिंह ने सुपरवाइजर सिराज अहमद, अजीत कुमार, उर्मिलेश कुमार, शेर सिंह और मोहम्मद असलम को सम्मानित किया। बीएलओ विजय सिंह, प्रमोद कुमार गंगवार, निष्ठा गुप्ता, डोरी लाल वर्मा और अंजली वर्मा को भी पुरस्कृत किया गया। विधानसभा 124 बरेली नगर मजिस्ट्रेट/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सुपरवाइजर भूपेंद्र गंगवार, अजय आनंद, अशोक कुमार गंगवार, प्रदीप कुमार और प्रेमराज को सम्मानित किया। बीएलओ मयंक शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रमिता रानी, नीतू चौधरी और शहाना को भी सम्मान प्रदान किया गया। विधानसभा 125 बरेली कैंट एडीएम प्रथम/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गुलाब चंद्र ने सुपरवाइजर राजेश कुमार कंचन, सौरभ चौहान, संजीव सक्सेना, जितेंद्र पाल सिंह और अभिषेक आर्य को सम्मानित किया। बीएलओ प्रत्यूश प्रसून उपाध्याय, अटल सक्सेना, नेहा सक्सेना, जितेंद्र कुमार और प्रियंका उपाध्याय को भी सम्मान दिया गया।
वीआरसी ऑपरेटरों को भी मिला सम्मान कार्यक्रम में लगातार सक्रियता व गुणवत्ता से कार्य कर रहे वीआरसी ऑपरेटरों को भी प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इनमें 120 भोजीपुरा: ऋषि कुमार, आशीष दीक्षित
123 बिथरी चैनपुर: शशांक शेखर, मेहराज आलम , 124 बरेली: रमेश कुमार, लकी सक्सेना 125 बरेली कैंट: योगेंद्र पाल सिंह आजाद, मनोज कुमार शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी सम्मानित कार्मिकों की सराहना करते हुए आगामी पुनरीक्षण कार्यों में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने की अपील की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights