26 जुलाई कारगिल विजय दिवस की वरसी पर विशेष

navbharat-times
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


इतिहास में अमर रहेगा कारगिल में शहीद हुए रणवांकुरों का बलिदान

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बरेली। पड़ोसी देश पाकिस्तान की यह फितरत रही है कि भारत ने जब-जब उससे सम्बन्ध सुधारने की पहल की है तब-तब उसने मित्रता की आड़ लेकर विश्वासघात किया है। सन् 1999 में भारत के तत्कालीन प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेई ने पाकिस्तान से सम्बन्ध सुधारने की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए ‘सदा-ए-सरहद’ नाम से दिल्ली से लाहौर तक बस सेवा की शुरूआत की।
बस सेवा का उद्घाटन 19 फरवरी 1999 को किया गया। इस सेवा के प्रथम यात्री के रूप में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई स्वयं छत्तीस सदस्यीय भारतीय शिष्ट मण्डल के साथ लाहौर गए। पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लाहौर पहुंचने पर बड़ी गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का स्वागत किया। दोनों नेताओं के मध्य बड़े सद्भावना पूर्ण माहौल में वार्ता हुई और लाहौर घोषणा पक्ष पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देश की जनता इस बस सेवा के शुरू होने से बहुत प्रसन्न थी। मगर इसके बदले में पाकिस्तान ने भारत को कारगिल का जख्म दिया।
पाकिस्तानी सेना के तत्कालीन जनरल परवेज मुशर्रफ की शह पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों एवं उग्रवादियों ने भारत के कारगिल क्षेत्र में घुसपैठ करना शुरू कर दी। चोरी छिपे वे काफी दिनों तक यह नापाक हरकत करते रहे। धीरे-धीरे उन्होंने कारगिल की कई पहाड़ी चोटियों पर कब्जा कर लिया। सैनिकों ने उन पर कई बंकर भी बना लिये। पाकिस्तानी सेना ने इसे आपरेशन बद्र का नाम दिया। इसका उद्देश्य कश्मीर और लद्दाख की बीच की कड़ी को तोड़कर भारतीय सेना को सियाचिन ग्लेशियर से हटाना था।
3 मई 1999 को एक भारतीय चरवाहे ने भारतीय सीमा में कई पाकिस्तानी सैनिकों को देखा। उसने इसकी सूचना कारगिल में तैनात भारतीय सैनिकों को दी।
5 मई 1999 को भारतीय सैनिकों की पेट्रोलिंग टीम इस मामले की जानकारी लेने वहां गई तो पाकिस्तानी सैनिकों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने पांच भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी। इस घटना से भारतीय सैन्य अधिकारी सकते में रह गये।
पाकिस्तानी सैनिकों की नापाक हरकतें जारी रहीं। 9 मई को पाकिस्तानी सैनिकों की गोलाबारी में भारतीय सेना का कारगिल में मौजूद गोला बारूद का स्टोर नष्ट हो गया।
इसे शुरूआत में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी सैनिकों की मदद से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने का मामला माना गया और कारगिल में तैनात सैनिक तथा अर्धसैनिक बल इस घुसपैठ को नाकाम करने के काम में जुट गए। लेकिन घुपैठियों की रणनीति और वहां बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों की मौजूदगी को देखकर भारतीय सेना को यह अहसास हुआ कि यह पाकिस्तानी सेना की बड़े हमले की योजना है। इसको देखते हुए पाकिस्तानी सेना के हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने की रणनीति बनाई गई।
भारत ने इसको ‘आपरेशन विजय नाम दिया। इस आपरेशन के तहत भारतीय सेना की कई बटालियन युद्ध के मोर्च पर भेजी गईं। पाकिस्तानी सैनिक कारगिल की पहाड़ियों पर पहले ही घुसपैठ करके ऊपर जमा हो गये थे। हमारी सेना के जवान नीचे थें मगर हमारे सैनिकों के जोश और जज्बे को देखकर पाकिस्तानी सैनिक दंग रह गये थे।
भारत सरकार ने 26 मई 1999 को भारतीय वायु सेना को पाकिस्तानी सेना के खिलाफ कार्यवाही करने की इजाजत दी। भारतीय वायुसेना में पाकिस्तान के खिलाफ इस युद्ध में मिग 27 एवं मिग 29 का इस्तेमाल किया। मिग 27 एवं मिग 29 की सहायता से पाकिस्तान के कई ठिकानों पर आर-77 मिसाइलों से हमला किया गया।
लगभग 60 दिनों तक चले कारगिल युद्ध में भारतीय सेना द्वारा बड़ी संख्या में राकेट एवं बमों का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान करीब 2.5 लाख गोले दागे गये। वहीं युद्ध में 5000 बम फायर करने के लिए 300 से ज्यादा मोर्टार तोपों एवं राकेटों का इस्तेमाल किया गया।
कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के लिए परिस्थितियां बहुत ही विषम एवं प्रतिकूल थीं शत्रु सैनिक पहाड़ियों के ऊपर थे और हमारे सैनिक नीचे। कहा जाता है कि जब इरादा दृ़ढ़ हो और हौंसलें बुलद हों तो पर्वत रूपी बाधाएं भी अपना रास्ता बदल देती हैं। भारतीय सैनिकों ने ऐसा करके दिखा दिया। उन्होंने कारगिल युद्ध में असाधारण शौर्य एवं वीरता का प्रदर्शन किया।
दुर्गम परिस्थितियों में लड़े गये इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने जो असाधारण वीरता एवं अद््भुत शौर्य का प्रदर्शन किया उसके लिए कारगिल युद्ध पूरे विश्व के लिए एक मिसाल बन गया। दुनिया भर के युद्धों का इतिहास साहसी सैनिकों की शौर्य गाथाओं से भरा पड़ा है। कारगिल युद्ध भारतीय सैनिकों की बहादुरी और उनके जज्बे के लिए याद किया जाता है।
जून 1999 में ही पाकिस्तान को लगने लगा कि वह यह युद्ध हार जायेगा। इसलिए उसने पहले ईरान, फिर चीन और अन्त में अमेरिका से युद्ध रोकने के लिए दोनों देश के बीच मध्यस्थता करने की अपील की। ईरान ने उसकी मध्यस्थता की अपील को ठुकरा दिया। अमेरिका ने पाकिस्तान को लताड़ा और कहा कि पाकिस्तानी सेना ने ही नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है। चीन ने भी पािकस्तानी की इस अपील पर मध्यस्थता करने से हाथ खड़े कर दिए।
युद्ध चल रहा था। युद्ध रुकवाने के लिए पाकिस्तान ने एक और नापाक चाल चली। पाकिस्तान के विदेश मन्त्रालय के एक अधिकारी ने अमेरिकी विदेश अधिकारी के नाम से भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को फोन कर चेतावनी दी कि यदि भारत ने युद्ध नहीं रोका तो पाकिस्तान परमाणु अस्त्रों का प्रयोग कर सकता है जिससे आधे से अधिक भारत नष्ट हो जायेगा।
हाजिर जवाब अटल जी ने कहा कि हम तो आधा भारत नष्ट करवाने के लिए तैयार बैठे हैं मगर याद रखना कि यदि परमाणु अस्त्रों का प्रयोग हुआ तो दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नामोशिान मिट जायेगा। अटल जी की यह दृढ़ता देख पाकिस्तानी अधिकारी हक्का-बक्का रह गया और उसने तुरन्त फोन बन्द कर दिया।
कारगिल युद्ध के दौरान आम जनता में देश प्रेम की भावना अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई थी। पूरा देश पूरी मजबूती के साथ एकजुट होकर सेना के जवानों के पीछे खड़ा था और उनका मनोबल बढ़ा रहा था। पूरे देश में सैनिकों के समर्थन में रोज रैलियां निकाली जातीं। चारों तरफ भारत माता की जय और जय हिन्द जय हिन्द की सेना के नारे गूंजते रहते। इससे भारतीय सैनिकों का जोश और जज्बा अपने पूरे उबाल पर पहुंच गया था।
कारगिल युद्ध में 527 जवान शत्रु से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। 1363 जवान गम्भीर रूप से घायल हुए। भारतीय जावांजों ने असाधारण वीरता एवं शौर्य का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों एवं घुसपैठियों को भारत की सीमा से खदेड़ दिया और कारगिल की चोटियों को पूरी तरह से मुक्त करा लिया। हमारी सेना ने यहां भी मानवता और उदारता का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया और जो पाकिस्तानी सैनिक जान बचाकर वापस भाग रहे थे उन्हें अपनी गोलियों का शिकार नहीं बनाया।
26 जुलाई 1999 को अधिकारिक रूप से कारगिल विजय की घोषणा कर दी गई। इस युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों ने असाधारण वीरता एवं शौर्य का प्रदर्शन किया। कारगिल की 16 हजार फीट ऊँची पहाड़ियों पर भारत के जांवाज सैनिकों ने अपने रक्त से विजय का एक नया इतिहास रचा। उन्होंने पूरी दुनिया को यह बता दिया कि भारतीय सेना अजेय है और किसी देश की सेना उसे पराजित नहीं कर सकती।
इस युद्ध की एक खास बात यह थी कि इसमें शहीद होने वाले अधिकांश सैनिक 18 वर्ष से 35 वर्ष की उम्र के नौजवान थे। फरीदाबाद के वराड़ा गांव के रहने वाले मनजीत सिंह कारगिल युद्ध के सबसे कम उम्र के शहीद थे। वे 18 वर्ष की आयु की उम्र में ही देश के लिए लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। बरेली के भी कई जवान इस युद्ध में शहीद हुए। इस युद्ध में शहीद हुए जवानों का नाम देश के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। यह देश और समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा।
सुरेश बाबू मिश्रा

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights