उझानी। आज पंचकल्याणक के प्रथम दिवस तीर्थंकर भगवान के गर्भ कल्याणक के रूप में मनाया गया। सुबह नगर के दिगम्बर जैन मंदिर से भगवान की अभिषेक, पूजा के बाद घट यात्रा का शुभारंभ हुआ। घट यात्रा में तीन रथों पर सौधर्म इंद्र के रूप में जयदीप जैन, धनपति कुबेर के रूप में अनूप जैन एवं यज्ञनायक के रूप में अशोक जैन जी भगवान जी की प्रतिमा को लेकर रथ पर सवार हुए। घट यात्रा में ऊंट की सवारी आर्जव जैन एवं सम्यक जैन भगवान के पुत्र भरत, बाहुबली के रूप में की। टीकमगढ़ के पार्श्वनाथ दिव्य घोष ने सभी साधर्मी बंधुओं को अपनी धुन पर खूब नृत्य कराया। घट यात्रा मंदिर जी से प्रारंभ होकर पंच कल्याणक महोत्सव के कार्यक्रम स्थल कृष्ण प्रभा वेंकट हाल पर समापन हुई। वहां पहुंचकर आचार्य वसुनंदी जी महाराज द्वारा पूजा अर्चना का शुभारंभ मंगल आशीर्वाद द्वारा किया गया। ध्वजारोहण अभिषेक जैन, प्राची जैन परिवार द्वारा किया गया। पांडाल उद्घाटन सुरेश चंद्र जैन, महावीर प्रसाद जैन,संदीप जैन, गौरव जैन परिवार सहित किया गया। उसके पश्चात सभी बाहर से आए हुए अतिथियों का सम्मान किया गया। आहार जी से मनोज जी शास्त्री द्वारा गर्भ कल्याणक की पूजा संपन्न कराई गई। विभिन्न पात्रों के चयन से सभी क्रिया संपन्न कराई गई। भगवान के माता पिता राकेश जैन, रजनी जैन की गोद भराई की क्रिया स्टेज कलाकार बाहुबली जैन टीकमगढ़ द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुति भगवान के गर्भ क्रिया को नाटिका द्वारा प्रस्तुति द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सभी जैन प्रतिष्ठान बंद रहे। रथ यात्रा में बिल्सी, बदायूं जैन समाज के भी साधर्मी बंधु महिलाएं शामिल हुए कल भगवान श्री आदिनाथ का जन्मोत्सव भव्य शोभा यात्रा के रूप मे मनाया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अनूप जैन अध्यक्ष, जयदीप जैन उपाध्यक्ष, अभिषेक जैन मंत्री, आकाश जैन कोषाध्यक्ष, निखिल जैन कार्यक्रम संयोजक, विनीत जैन, सोनू जैन, संचित जैन, अंकित जैन, शशांक जैन, सिद्धार्थ जैन, सचिन जैन,प्रमोद जैन, प्रियांक जैन,नारायण जैन एवम् सभी जैन युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।