संपूर्ण जनपद के विकास के लिए निरन्तर प्रयास करूंगा – राजीव कुमार सिंह

WhatsApp Image 2025-10-31 at 7.13.23 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया को प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति बनने के उपरांत प्रथम बार भाजपा कार्यालय बदायूं आगमन पर ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा से जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। सभापति प्रतिनिहित विधायन समिति व विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने कहा जनपद बदायूं के कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों ने बहुत परिश्रम करके अभूतपूर्व स्वागत अभिनंदन किया है मैं इसके लिए सदैव ऋणी रहूंगा। योगी सरकार में प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति की जिम्मेदारी मुझे मिली है निश्चित तौर पर पूरे जिले में और अधिक विकास करने के लिए मेरा सदैव प्रयास रहेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सदैव खड़ा रहूंगा। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रतिनिहित विधायन समिति का सभापति राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया के लिए बनाया गया है यह जिम्मेदारी समस्त जनपदवासियों के लिए गौरव का पल है। इससे निश्चित रूप से बदायूं के विकास को गति मिलेगी। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया को सभापति बनने से सभी विधानसभा में विकास को गति मिलेगी। यह समिति बहुत महत्वपूर्ण है, निश्चित तौर पर बदायूं को इसका लाभ मिलेगा। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा विधायक राजीव कुमार सिंह को सभापति बनाए जाने से पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और उमंग है, 2027 में पुनः योगी सरकार बनेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, दयासिंधु शंखधार, विनय कुमार सिंह, राममूर्ति लाल, बुधपाल सिंह, हीरालाल कश्यप, अशोक भारतीय, जेके सक्सेना, रविंद्र पाल सिंह, नेकपाल कश्यप, दीपमाला गोयल, शारदाकांत शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, हरिओम पाराशरी, आरएस पाल सहित आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights