बरेली। थाना देवरनियाँ पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित विभिन्न अभियोगों में जब्त की गई शराब का विनिष्टीकरण किया। कार्यवाही के तहत वर्ष 2021 के 58, वर्ष 2022 के 38, वर्ष 2023 के 11 तथा वर्ष 2024 के 24 अभियोगों में बरामद कुल 1517 लीटर कच्ची एवं देशी शराब को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई 31 अक्तूबर को उपजिलाधिकारी बहेड़ी, क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, आबकारी निरीक्षक बरेली, तहसीलदार बहेड़ी तथा थाना प्रभारी देवरनियाँ की सहमति एवं पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। विनष्टीकरण कमेटी में शामिल अधिकारी क्षेत्राधिकारी सर्किल बहेड़ी, आबकारी निरीक्षक, तहसीलदार, बहेड़ी , थाना प्रभारी देवरनियाँ पुलिस द्वारा बताया गया कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।