मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का धरना, 12 नवंबर को प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन की चेतावनी
बरेली। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन विभाग, उप्र की मण्डल शाखा, बरेली के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी आह्वान पर अपनी 9 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन मुख्य अभियन्ता शारदा (स्तर-2), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उप्र, बरेली कार्यालय प्रांगण में हुआ। इसमें बरेली मंडल के अंतर्गत बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर शाखाओं के कर्मचारियों ने भाग लिया। धरने के दौरान कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सिंचाई मंत्री, प्रमुख सचिव, प्रमुख अभियन्ता विभागाध्यक्ष एवं प्रमुख अभियन्ता (परि० एवं नियो०) को मुख्य अभियंता शारदा स्तर-2 के माध्यम से प्रेषित किया गया। धरने की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार ने की तथा संचालन अनुज कुमार सिंह, जिला मंत्री बरेली ने किया।

आंदोलन कार्यक्रम में मण्डल मंत्री निर्भय हिन्द आजाद सहित सभी जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कर्मचारी नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सभी मांगें न्यायोचित हैं। मुख्य मांगें रिक्त पदों पर कर्मचारियों की प्रोन्नति की जाए। खण्डीय लिपिकों की वरिष्ठता सूची में पाई जा रही खामियों को दूर किया जाए, ताकि पात्र कर्मचारी प्रोन्नति से वंचित न रहें। त्रुटिपूर्ण वरिष्ठता सूची जारी करने वाले दोषी अधिकारी , कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई हो। तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट को लागू किया जाए। प्रशासनिक अधिकारी पदों का 50:30:20 अनुपात में आवंटन (प्रशासनिक अधिकारी 50%, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी 30%, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी 20%) किया जाए। अधिष्ठान-4क अनुभाग में तैनात प्रधान सहायक मुकुल कुमार को हटाकर उनके कार्यों की खुली एवं सतर्कता जांच कराई जाए। पुरानी पेंशन बहाली लागू की जाए। इस अवसर पर कर्मचारियों ने विभाग से सभी मांगें तत्काल पूर्ण किए जाने की अपील की। 12 नवंबर को बड़ा प्रदर्शन अंत में मण्डल अध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो 12 नवंबर को प्रदेशभर के कर्मचारी व पदाधिकारी प्रमुख अभियन्ता (विभागाध्यक्ष) कार्यालय पर विशाल धरना देंगे। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप स
कमलेन्द्र सिंह, प्रशांत दीक्षित, संजीव कुमार, महेन्द्र पाल, मोहम्मद शीराज, भोलनाथ, सत्येन्द्र दक्ष, विनीता सक्सेना, परम सिंह, नेत्रपाल, दुर्गा, पंकज कुमार सक्सेना, मोहम्मद इरफान, राहुल कटियार, दीपा जोशी, प्रमिला, हरीश कुमार, सुनील कुमार सक्सेना, पंकज शुक्ला, महावीर, दिनेश, राजश्री, नेहा, प्रीति, मीना, अटल सक्सेना, आकाश सक्सेना, राजेन्द्र कुमार, अंकुर मिश्रा, पंकज बिष्ट, देव प्रकाश, हरिओम, गौरव मिश्रा, मोहित शर्मा, मोहम्मद राशिद, कमला, निकिता, संगीता सागर, प्रेम चन्द्र, संजीव गंगवार, मनोज, मोहम्मद ताहिर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।













































































