शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर में सप्तशक्ति संगम का कार्यक्रम भव्य रूप में हुआ

WhatsApp Image 2025-10-30 at 7.19.12 PM
बदायूं। विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर  में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह एवं व्यवस्थापक नवनीप प्रताप सिंह के नेतृत्व में संपन्न किया गया, जिसमें नारी शक्ति ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। महिलाओं के सम्मान में विद्यालय की छात्रा बहिनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम मां सरस्वती की वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षा नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, मुख्य अतिथि संघठक महाविद्यालय, सहसवान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गंगा समग्र राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्या एवं समाज सेविका सीमा चौहान ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की बहिनों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सीमा चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय नारी धर्म और संस्कृति की रक्षक है। वह अपने मूल्यों और संस्कारों से अपनी संस्कृति और धर्म की रक्षा करती आई है। माता सीता, सती सावित्री जैसी नारियां इसके उदाहरण हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शुभ्रा माहेश्वरी ने समस्त नारी शक्ति को संकल्प दिलाया कि वे भारतीय संस्कृति, पर्यावरण सुरक्षा एवं अपने परिवार, समाज, राष्ट्र तथा विश्व कल्याण के लिए हर संभव कार्य करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षा दीपमाला गोयल ने सभी को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि नारी वह शक्ति है, जो घर को स्वर्ग बना देती है। उन्होंने समस्त नारी शक्ति से आग्रह किया कि वह अपने अंदर की शक्तियों को पहचानें और समाज में सशक्त नारी की भूमिका अदा करें। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की प्रमुख प्रियंका सिंह एवं रिया राजपूत ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की आचार्या बहिनों आयुषी, अंचल पाठक, कंचन गुप्ता, सुमन शर्मा, पूजा शर्मा, ज्योत्सना सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव का पूर्ण सहयोग रहा। इस कार्यक्रम को सहयोग प्रदान करने में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार, आचार्य लालाराम वर्मा, राजीव कुमार सिंह, भोलेनाथ पाठक, सुबोध मिश्रा, रूपेंद्र सिंह, नरेश पाल सिंह, राकेश मिश्रा, अविलेश, मुकेश तिवारी, जयप्रकाश, निरंजन सिंह, राजकुमार गोला, देवेंद्र कुमार की प्रमुख भूमिका रही।
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights