नागरिक सुरक्षा वार्डेन, स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2025-10-29 at 6.16.02 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारत सरकार द्वारा संचालित नागरिक सुरक्षा वार्डेन , स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के द्वितीय चरण के दूसरे दिन अर्बन हॉट के ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षणार्थी वार्डेन्स को अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। प्रथम सत्र में सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया ने आग का त्रिभुज एवं आग बुझाने के सिद्धांत समझाते हुए अग्निशमन की विभिन्न विधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आग क्या है, आग का वर्गीकरण, आग बुझाने के तरीके, आग लगने के सामान्य कारण, आग से बचाव के उपाय तथा जले हुए पीड़ितों की देखभाल/पीएचटी के महत्व के बारे में प्रशिक्षण दिया। साथ ही अग्निशमन यंत्रों के प्रकारों एवं सुरक्षात्मक वस्त्रों व उपकरणों के उपयोग की जानकारी भी प्रदान की। द्वितीय सत्र में सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर ने अग्निशमन दल का गठन एवं कार्यप्रणाली पर चर्चा की तथा आग लगने की स्थिति में टीम वर्क और प्राथमिक प्रतिक्रिया की महत्वपूर्ण बारीकियां बताईं। इसके बाद उपनियंत्रक राकेश मिश्र ने भोपाल गैस त्रासदी पर विस्तृत जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार अज्ञानता व लापरवाही के चलते जहरीली गैस फैल गई, जिससे हजारों लोगों की मौत हो गई। प्रशिक्षणार्थियों को इस विषय पर आधारित फिल्म भी दिखाई गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आपदा विशेषज्ञ सिंह ने आपदा के प्रकार, आपदा चक्र, बचाव, कानून तथा वार्डेन्स की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही आपदा प्रबंधन एवं आपदा पीड़ितों को मिलने वाली सरकारी सहायता की प्रक्रिया से अवगत कराया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिविजनल वार्डन (आ) शिवलेश चन्द्र पाण्डेय, नेमसिंह, प्रशांत, प्रेमपाल गंगवार, खालिद खां, गुप्ता एवं भूपेंद्र सहित समस्त स्टाफ सहयोग में सक्रिय रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights