बरेली। कोतवाली से जिला अस्पताल होते हुए कुतुबखाना मार्ग तक बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क के दोनों ओर फैले अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम प्रवर्तन दल ने सघन कार्रवाई की। अभियान के दौरान मौके पर मौजूद प्रभारी प्रवर्तन दल के सी बी जोशी तथा राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने टीम के साथ सक्रिय भूमिका निभाई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं टीम को सहयोग प्रदान करने के लिए प्रवर्तन दल कमांडो भी तैनात रहे। अभियान के तहत फुटपाथ और सड़क पर लगे अवैध ठेले, फड़ एवं निर्माण सामग्री हटाई गई। अधिकारियों ने आमजन से यातायात सुगम बनाने एवं भविष्य में अवैध कब्जे न करने की अपील की।