बरेली । थाना आंवला क्षेत्र के राजपुर खुर्द निवासी 32 वर्षीय विवेक सिंह पुत्र सूरजपाल, 23 वर्षीय सचिन पुत्र डालचंद , 25 वर्षीय अनिकेत पुत्र कृष्ण पाल तीनों मोटरसाइकिल से बदायूं जा रहे थे रास्ता में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें एक की मौत हो गई दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस विवेक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया विवेक सिंह पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता था दीपावली पर घर आया हुआ था सोमवार को बीती शाम विवेक सिंह पानीपत के लिए जा रहा था तभी विवेक सिंह को बदायूं तक छोड़ने के लिए अनिकेत और सचिन मोटरसाइकिल से तीन लोग जा रहे थे रास्ता में देवीपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें तीनो लोग गंभीर रूप से घायल लोग हैं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया विवेक की मौत हो गई सचिन और अनिकेत का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया विवेक की पत्नी सुनीता 5 साल पहले विवेक को छोड़कर जा चुकी है विवेक की मां कुंती देवी और दो भाई थे विवेक भाइयों में सबसे बड़ा था इस घटना से गांव में मातम सा छा गया है।