बरेली। पूर्वकाल से चली आ रही सनातन वैदिक परंपरा के अनुसार श्री गंगोत्री धाम के गंगाजल से भगवान पशुपतिनाथ जी का विशेष जलाभिषेक “श्री गंगा कलश यात्रा” में आज 178 गांधीनगर निवासी सुशील मित्तल (आई.टी प्रभारी ब्रजक्षेत्र) के आवास पर कलश यात्रा का स्वागत मुख्य अतिथि कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने अपने सभी साथियों के साथ किया तथा कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने परम पूज्य रावल शिव प्रकाश महाराज को दुसाला उढ़ाकर कर स्वागत एवं अभिनन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ सुशील मित्तल, वरिष्ठ भाजपा नेता राज बहादुर सक्सेना अरुण कश्यप अमरीश कठेरिया रोहित राकेश सचिन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।