भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए हमारा विक्ट्री पंच तथा चीयर फॉर इंडिया का संदेश दिया
बदायूं। इन एस एस स्वयंसेविकाओं ने टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए हमारा विक्ट्री पंच तथा चीयर फॉर इंडिया का संदेश दिया गया
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन एवं नेतृत्व में एवं डॉ इति अधिकारी व डॉ शुभ्रा माहेश्वरी के सहयोग से प्राचार्य डॉ० गार्गी बुलबुल की उपस्थिति में स्वयं सेविकाओं ने टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए हमारा विक्ट्री पंच तथा चीयर फॉर इंडिया का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ गार्गी बुलबुल ने कहां की यह हमारे देश के गौरव की बात है कि पिछली बार की तरह इस बार भी हमारे खिलाड़ी अधिक से अधिक मेडल जीतकर अपने देश का मान बढ़ाएं, क्योंकि एक मैच को जीतने के लिए उन्हें कठिन परिश्रम करना पड़ता है। दिन रात मैदान में पसीना बहाकर वह उस मैच की तैयारी करते हैं, जिस मैच में देश के लिए मेडल का निर्णय होता है।


इसलिए हम सब भगवान से प्रार्थना करते हैं कि देश के खिलाड़ी ओलिंपिक गेम्स में अधिक से अधिक मेडल जीतें। कार्यक्रम अधिकारी सरला देवी चक्रवर्ती ,डॉ इति अधिकारी, डॉ शुभ्रा माहेश्वरी डॉ वन्दना, डॉ शालू आदि स्वयंसेविकाओं में कु श्रष्टि गुप्ता,अंजली, प्रेमलता, रजनी, किरण, राजकुमारी, पलक आदि सभी ने टोक्यो में शुरू हो रहीं ओलिंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए चीयर फॉर इंडिया अभियान का शुभारंभ किया। भारतीय ओलिंपिक खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वीडियो के माध्यम से भारतीय एथलीट्स के ओलिंपिक गेम्स में उम्दा प्रदर्शन के लिए जोश भरने का व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए हमारा विक्ट्री पंच तथा चीयर फॉर इंडिया का संदेश दिया।














































































