शैलेश पाठक ने श्री श्री 1008 मधुसूदन आचार्य के आश्रम पहुंचकर लिया आशीर्वाद

9e87d2ee-bd13-46cc-9c77-84f03346b982
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दातागंज में श्री श्री 1008 मधुसूदन आचार्य जी के आश्रम पर पहुंचकर हम हैं के संस्थापक डॉ शैलेश पाठक ने संतजनों का आशीर्वाद लिया। स्वामी जी के आश्रम में भारी तादाद में श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। इस दौरान डॉ पाठक ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। पाठक ने बताया संत कृपा से बढ़कर कोई कृपा नहीं है इसलिए हमें संतवाणी का अधिक से अधिक श्रवण करना चाहिए। उन्होंने कहा बिना गुरु के गोविंद के दर्शन भी संभव नहीं है अतः हमें गुरु द्वारा बताए गए रास्ते पर नित्य प्रतिदिन चलकर अपने भविष्य को संभालना चाहिए इस दौरान डॉ पाठक ने सभी क्षेत्रवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।गुरु पर्व पर हम सबको अपने आस पास के हर उस व्यक्ति को सम्मान देना चाहिए जिसके कारण हमने कुछ ना कुछ सीखा हो।आस पास के ऐसे सभी आश्रम में जाकर कुछ ऐसी व्यवस्थाए करनी चाहिए जो संतो की सेवा हो सके।आश्रम एक ऐसा स्थान होता है जो भक्तों के लिए होता है और भक्तों से चलता है।हर आश्रम गुरु कृपा से ही जीवंत रहता है।अतः गुरु पूर्णिमा पर समस्त गुरु जन को मेरा प्रणाम। इस दौरान कार्यक्रम में राकेश वर्मा,रवि,सुबोध गुप्ता,राकेश शर्मा,सुधीर यादव,बबलू मिश्रा,पंजाब सिंह यादव,राजेश गुप्ता,दीपक गुप्ता,मनोज गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights