पात्र लाभार्थियों को बांटे गए राशन के बैग
बदायूं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा बैग में निशुल्क खाद्यान्न वितरित किए जा रहे हैं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उचित दर की दुकानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुक्रवार को नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महेश चन्द्र गुप्ता, राज्य मंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, उ0प्र0 शासन के कर कमलों से तहसील सदर के ग्राम युसुफनगर ब्लाक सालारपुर तहसील सदर में पुष्पा देवी, उचितदर विक्रेता की दुकान से पी0एम0जी0के0ए0वाई योजना के प्रचार हेतु निःशुल्क बैग्स का वितरण प्रारम्भ कराया गया। राज्यमंत्री द्वारा कुल 18 कार्डधारकों को निःशुल्क बैग्स वितरित किये गये। राज्यमंत्री ने सरकार द्वारा गत 04 वर्षो में किये गये विकास कार्यो की पुस्तिका का भी ग्रामवासियों में वितरण किया। यहां धीरज गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक, वीरेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान नरऊपसा, विक्रेता संघ के उपाध्यक्ष हेमन्त गुप्ता एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहें।

अतेन्द्र विक्रम सिंह, ब्लाक प्रमुख दातागंज के करकमलों से तहसील दातागंज के ग्राम बसेला ब्लाक व तहसील दातागंज में परमेश्वरी देवी, उचितदर विक्रेता की दुकान से पी0एम0जी0के0ए0वाई योजना के प्रचार हेतु निःशुल्क बैग्स का वितरण प्रारम्भ कराया गया। मा0 प्रमुख जी द्वारा कुल 35 कार्डधारकों को निःशुल्क बैग्स वितरित किये गये। यहां राजेश कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक, नीरज कुमार पूर्ति लिपिक, ग्राम प्रधान पति मुनीश कुमार एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहें।
सुभाष चन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी एवं ब्लाक प्रमुख पति के कर कमलों से ब्लाक दहगंवा तहसील सहसवान में पी0एम0जी0के0ए0वाई योजना के प्रचार हेतु निःशुल्क बैग्स का वितरण प्रारम्भ कराया गया। कार्यक्रम में कुल 52 कार्डधारकों को निःशुल्क बैग्स वितरित किये गये। यहां राजेन्द्र प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य एवं मंयक गुप्ता, पूर्व प्रधान, दहगंवा एवं युवा नेता भारतीय जनता पार्टी उपस्थित रहें।













































































