सहसवान। एसडीएम ज्योति शर्मा ने गुरुवार को उस्मानपुर के स्वास्थ्य उपकेन्द्र का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।एसडीएम ने प्रसूति रजिस्टर एवं सार्वजनिक संपत्ति के विवरण का अवलोकन किया। दिशा निर्देश दिए गए कि क्षेत्र में प्रसूता महिलाएं कितनी हैं और उनका कब कब स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इसकी पूरी जानकारी रखी जाए। जननी सुरक्षा योजना के तहत जाने वाली धनराशि के बारे में जानकारी ली। सार्वजनिक रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। इसमें तालाब एवं खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। एसडीएम ने तत्काल अवैध कब्जा हटवाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही साफ सफाई की व्यवस्था, बच्चों का टीकाकरण आदि के बारे में भी जानकारी ली गई।