सपा मुखिया अखिलेश यादव नहीं लगवाएंगे COVID की वैक्सीन

1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन आने के बाद भी उसको नहीं लगवाएंगे। समाजवादी पार्टी ऑफिस में मीडिया से अखिलेश यादव ने कहा भी भाजपा की वैक्सीन पर उनको भरोसा नहीं है।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उनका कहना है कि भाजपा की वैक्सीन पर उनको भरोसा ही नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि देश मे कोरोना वायरस का संक्रमण कहीं पर भी नहीं है। भाजपा ने तो सिर्फ विपक्ष को डराने के लिए इसका भय फैलाया है। उन्होंने कहा कि मैं तो बिना मास्क के सबके साथ बैठा हूं। उन्होंने मीडिया से कहा कि आप सब लोग ही बता दो कोरोना कहां है। सरकार ने कभी माना ही नहीं कि कोरोना है।अखिलेश यादव ने कहा कि मैं तो कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। भाजपा का क्या भरोसा। जब हमारी सरकार आएगी सभी को फ्री वैक्सीन लगवाएंगे। भाजपा का फैलाया गया कोरोना वायरस का संक्रमण तो केवल विपक्ष के लिए है। जिससे कि कोरोना वायरस के नाम पर विपक्ष प्रदेश तथा देश में कोई कार्यक्रम न कर सके। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान तो भाजपा तो इसे थाली बजाकर दूर कर रही थी। फिर अब ड्राई रन की क्या जरूरत है। अखिलेश यादव ने शनिवार को अयोध्या से आए सभी धर्म के गुरुओं के लोगों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। सभी धर्मों के लोगों से मिलकर उनको आशीर्वाद दिया। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो भगवान राम की नगरी अयोध्या वासियों को कोई भी कर नहीं देना पड़ेगा। समाजवादी पार्टी की यहां नगर निगम बनने के बाद लगे सभी प्रकार के कर माफ करेगी। सपा यहां ऐसे काम करेगी ताकि 365 दिन अयोध्या में दिवाली लगे। समाजवादी पार्टी के मुखिया शनिवार को पार्टी कार्यालय पर विभिन्न धर्म के गुरुओं से मिले। अयोध्या के कई संतों के साथ ही सिक्ख गुरु और मौलानाओं से भी अखिलेश यादव मिले। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने उनको पगड़ी भी पहनाई। अखिलेश यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights