हरेला पर्व पर पुलिस परेड ग्राउंड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ सैनरा वैश्य ने किया वृक्षारोपण

IMG-20210722-WA0045
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। हरेला पर्व के अवसर पर आज पुलिस लाइन  में एसएसपी संकल्प शर्मा के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम नगर पंचायत उसहैत चेयरपर्सन सैनरा वैश्य के नेतृत्व में आयोजित किया गया।इस अवसर पर एसएसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि वृक्ष का रोपण और संरक्षण मानव जीवन के उत्थान के लिए बहुत ही आवश्यक है और सभी नागरिकों को अपने सामथ्र्यानुसार वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए, वृक्ष से न सिर्फ हमें आक्सीजन प्राप्त होती बल्कि प्राकृतिक रूप से समृद्धि भी मिलती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए संजीवनी का कार्य करते हैं और वृक्षों से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है, जो मानव जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है।कार्यक्रम में नगर पंचायत उसहैत की चेयरपर्सन सैनरा वैश्य ने कहा कि मानव जीवन को यदि बचाना है तो लोगों को जागरूक होकर वृक्षारोपण की ओर अग्रसर होना होगा।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए वे पिछले चार वर्षों से पूरी तरह से संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही हैं।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री शारदाकांत शर्मा, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन उमेश राठौर, भाजपा नेता शारदेन्दु पाठक, भाजपा नेत्री सीमा राठौर, मोनिका सिंह, रानी पुण्डीर, नेकपाल कश्यप, सुधीर श्रीवास्तव, नगर पंचायत उसहैत के पूर्व अध्यक्ष गौरव कुमार गुप्ता, अरूण प्रकाश, प्रतीश गुप्ता, हरी अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights