सिंचाई संघ से खंडीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार की विदाई समारोह में अधिशासी अभियंता ने शासनादेश का किया उल्लंघन

WhatsApp Image 2025-10-07 at 5.06.36 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सिंचाई विभाग में नलकूप खंड प्रथम के उपखंड प्रथम से सिंचाई संघ के खंडीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार को बिदाई सम्मान समारोह की अध्यक्षता मोहन स्वरूप गुप्ता पूर्व कर्मचारी नेता एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन बदायूं ने की। आज के कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्य रबिंद्र मोहन सक्सेना,जिला मंत्री उपेन्द्र उपाध्याय, उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौहान सहित मीडिया प्रभारी पूर्व इं प्रमोद कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
संचालन इं प्रमोद कुमार शर्मा ने किया अध्यक्षता करते हुए एसोशिएसन के अध्ययन मोहन स्वरूप गुप्ता ने कहा कर्मचारी की सेवा निवृति यथा दिनांक ही होने चाहिए तथ शासनादेश के क्रम में कर्मचारी के समस्त देयकों का भुगतान समय से प्राप्त कराने चाहिए। गुप्ता जी ने विनोद कुमार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान से कर्मचारी का गौरव बढ़ाया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र मोहन सक्सेना ने कहा कर्मचारी विभाग की 30- 40वर्ष तक राजकीय सेवा प्रदान करता है।अधिकारी वर्ग कर्मचारी से उल्टा सीधा कार्य कराते हैं और शोषण भी करते हैं।एसी स्थिति में विभाग का दायित्व बनता है कर्मचारी के देयक समय से ही भुगतान कराना चाहिए। जिलामंत्री उपेन्द्र उपाध्याय ने कहा सेवा निवृत कर्मचारी को शासना देश का अनुपालन विभाग में नहीं किया गया है अर्थात बिनोद को अभी तक कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है।उन्होंने सनातनी धर्म के मुख्य धर्म ग्रन्थ श्रीराम चरित मानस तथा गीता के सार का संदेश का प्रवाह किया।विनोद कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की संचालन करते हुए इं प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा विभाग के अधिकारियों की राजकीय राजस्व को डकारने के चक्कर में नैतिकता समाप्त हो गई हैं स्वयं तो विभाग में उल्टे सीधे अनीति से कार्य करते हैं साथ ही तानाशाही दिखकर अपने नंबर बढ़ाने हेतु नलकूप चालकों से फर्जी घंटा,फर्जी रखवा एवं फर्जी दौड़ा दिखाकर प्रायः कर्मचारियों का शोषण करते हैं। सेवानिवृत कर्मचारी से कागजी फार्मल्टी के नाम पर बाबुओं से अंदर ग्राउंड तरीके से उगाही कराते हैं।ट्रेज़री स्टाफ को बदनाम करने के लिए अ० अभि० कहते हैं हमारे यहां से केस गया ट्रेज़री जाकर बात कर लो खुलकर इशारा करते हैं। उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार चौहान ने गीत गाकर अतिथियों का उत्साह वर्धन किया और परिवार के साथ सुख, समृद्धि और सौहार्द से सभी के जीवन में प्रकाशमय करते रहे। सिंचाई संघ के अध्यक्ष सतेंद्र शाक्य ने कहा नलकूप विभाग के अधिकारियों ने हठधर्मता का परिचय दिया है, सुनियोजित ढंग से नीतिगत कार्यक्रम का विरोध किया जब कि पूर्व सूचना के चलते अपना प्रतिनिधि a e प्रथम को नियुक्त किया था।ae प्रथम ने अधिशासी अभियंता के मौखिक आदेश को दरकिनार कर पूर्व ही मुख्यालय से बाहर रवाना हो गए। श्री शाक्य ने कहा भविष्य में इस प्रकार की त्रुटी की पुनरावृत्ति हुई तो अधिशासी अभियंता नलकूप खंड प्रथम भविष्य में विरोध को झेलने को तैयार रहे। शाक्य ने विनोद कुमार की सेवा के कार्यकाल की प्रशंसा कर स्वस्थ और दीर्घायु की कामना की। सम्मान समारोह में विनोद कुमार को प्रतीक चिन्ह देकर,शॉल उड़कर तथा फूलमालाओं से लादकर सम्मानकिया। विदाई समारोह में विनोद पुत्र हिमांशु पटेल व बहनोई वीरेश कुमार राठौर, विवेक राठौर सहित संजीव शाक्य,रामपाल,रामप्रकाश सिंह राठौर,मनोज,शर्वेश,आर्येंद्र पाठक,आदि ने विचार व्यक्त किए। सम्मान समारोह में अजय पाल,धर्म वीर,सौरभ शर्मा,मनोज कुमार,अरविंद राठौर,करन सिंह,नत्थू लाल, एतरामत उद्दीन,धर्मपाल सिंह,रामकिशोर,मनीष कुमार,गौरव,छोटे लाल सगर, करन प्रताप,राहुल गौतम,राजकुमार, रामौतार आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights