पूर्व मंत्री आबिद रजा औऱ चेयरमैन फात्मा रजा ने बाल्मीकि जयंती शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

WhatsApp Image 2025-10-07 at 5.02.57 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पूर्व मंत्री आबिद रजा औऱ पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने आज शहर में आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई बाल्मीकि जयंती शोभायात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। साथ ही पूर्व मंत्री आबिद रजा के आग्रह पर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने कर्मचारियों को बोनस की घोषणा की। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूर्व मंत्री आबिद रजा औऱ नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने आरिफपुर नवादा स्थित बाल्मीकि मन्दिर से हरी झंडी दिखा कर बाल्मीकि शोभायात्रा को रवाना किया। बाल्मीकि समाज ने पूर्व मंत्री और पालिका चेयरमैन का पगड़ी औऱ फूलमाला पहना कर स्वागत किया। सभासदों का भी स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने महर्षि बाल्मीकि के जीवन के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी को मुबारकबाद दी औऱ कहा बाल्मीकि समाज के लोग बहादुर औऱ बफादार होते है। बाल्मीकि समाज और अन्य सभी लोगो को भी महर्षि बाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने चेयरमैन फात्मा रजा से दीपावली के मौके पर सफाई कर्मचारियों को बोनस देने का आग्रह किया। जिसे चेयरमैन फात्मा रजा ने स्वीकार कर लिया। चेयरमैन फात्मा रजा ने कहा मेरा हमेशा बाल्मीकि समाज ने साथ दिया है। मेरे चेयरमैन रहते बाल्मीकि समाज ने कोई परेशानी नही होने दी। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रज़ा द्वारा शोभायात्रा के मार्गो पर रेड कार्पेट डलवाई गई जो शहर में चर्चा का विषय रहा। साथ ही नेहरू चौक पर नगर पालिका परिषद द्वारा कैम्प का आयोजन भी किया गया। जिसमें पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का ज़ोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राजकुमार रोहिल, महामंत्री अरुण, संरक्षक अनिल विराट, कुक्कू लाल, शशिकांत, रमेश डी लाल, सुभाष, पूर्व सभसाद नवीन विद्यार्थी, कालीचरन, रमेश बाबू, रविकांत, देव रिधम, महेश, बिपाशा सिंह, शिवम्, सचिन, मोनू, प्रशांत, गौरव, शशांक, अनिकेत, रोहित मेकलीन, अवनीश, सुजीत बाल्मीकि, नगर पालिका के सभासद अनवर खां, अबरार, नवेद और गडमान्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights